उरई। दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में जिले भर में विरोध प्रदर्शन हुआ। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर दोषियों को सख्त कार्रवाई की मांग की। जनपद मुख्यालय पर रविवार को विहिप धर्म प्रसार विभाग के अध्यक्ष बलवीर सिंह जादौन व बजरंग दल के जिला संयोजक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान विकास राय, प्रिंस वर्मा, सत्यम दुबे, ज्ञानदीप, मोहित पचौरी, प्रसून ठाकुर आदि रहे।
कोंच संवाद के अनुसार, रविवार की दोपहर विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता लवली चौराहेे पर जुटे और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी कर रह रहे थे कि रिंकू के हत्यारों को फांसी दो। जुलूस मानिक चौक, वर्तन बाजार, चंदकुआ, स्टेट बैंक, सेंवढा कुआ से तहसील पहुंचा। वहां विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में रिंकू शर्मा के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, रिंकू के परिवार को एक करोड़ की सरकारी इमदाद और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस दौरान विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, आयुष गौतम, कन्हैया गोस्वामी, अर्पित परिहार, विपिन सिंह, क्रिश पाठक, युवराजसिंह, अंकित कुशवाहा, हर्ष राठौर, अमन पटेल, नरोत्तम व्यास, अभिषेक याज्ञिक, शैलेष रायकवार, प्रिंस राठौर, प्रखर कौशिक, सुमित अग्रवाल, मोहित, अमित कुशवाहा आदि रहे।
जालौन संवाद के अनुसार, बजरंग दल के नगर संयोजक सुलखान सिंह, सह संयोजक नानू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को बजरंग दल के नेता रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार को सौंपा। इसमें हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने एवं दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने रिंकू की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ ही परिवार को आर्थिक मदद एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस दौरान राज वर्मा, नमन दीक्षित, घनश्याम तिवारी, धर्मेंद्र राठौर, योगेश प्रजापति आकाश, शिवम, वासू, आयुष, हर्ष, श्रीकांत, हर्ष, यश, अमित, गणेश शंकर, अमित सेंगर आदि रहे।