फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस धारकों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। शासन के निर्देश के तहत 3 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक लाइसेंस धारकों के कारतूस व आपराधिक मुकदमे की जांच थाने परिसर पर क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी। कारतूसों की सही जानकारी न देने, आपराधिक मुकदमे में वांछित लोगों के लाइसेंस भी निरस्त किए जा सकते है। कोतवाली परिसर पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, कोतवाल जेपी पाल ने संयुक्त रूप से आधा सैकड़ा लोगों के लाइसेंस की जांच की। लाइसेंस धारकों के कारतूस, मुकदमा की विस्तृत जानकारी ली गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत लाइसेंसों की जांच की जा रही है। जिस गांव में ज्यादा लाइसेंस है, उस गांव में कैंप लगाकर लाइसेंस की जांच की जाएगी। वर्तमान में थाना माधौगढ़ में 510 लाइसेंस, रामपुरा में 697 लाइसेंस धारक है। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें