फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिर का गोवंश की मौत, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत में छह माह पूर्व जल निकासी के लिए खोदा गया नाला मुसीबत बन गया है। मंगलवार को इस नाले में दो गोवंशों की गिरकर मौत हो गई। इससे आक्रोशित बाशिंदों ने नाले पर एकत्रित होकर पालिका कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में मंगलवार की रात तीन गोवंश नगर पंचायत द्वारा खोदे गए 10 फीट गहरे नाले में गिर गए थे। बुधवार की सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा तो आपसी सहयोग से सभी को बाहर निकाला जिसमें से दो गोवंशों की मौत हो गई थी। इससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पालिका कर्मियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
मोहल्ले के रामकरन, विश्वनाथ रामकुमार, गया प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, हरदयाल, श्रीराम, पोला विश्वकर्मा, कल्लू सिंह जसोदा ने हंगामा काटते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सभासद विजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने नगर में जगह गड्ढे् खोद रखे है, जिसमें आए दिन लोग व गोवंश गिर कर चोटिहल हो रहे है। कई शिकायतों के बाद भी इन गड्ढों व कच्चे नालों को बंद नहीं कराया गया। मामले को लेकर सभासद विजय कुमार ने कहा कई बार इस समस्या से अध्यक्ष व ईओ को अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया गया है अब तक नाले का निर्माण नहीं कराया गया। इस संबंध में प्रभारी ईओ राधा बल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि जानकारी मिली है। जल्द ही नाला निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें