उरई। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा चुनाव को लेकर कालपी रोड स्थित विशिष्ट मंडी स्थल पर मंगलवार को मंगलवार को मतगणना होगी। इसे लेकर गोविंदम होटल से आटा टोल प्लाजा तक रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान एक ही लेन से वाहनों को निकाला जाएगा। मंडी तरफ सिर्फ पास वाले वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। इसे लेकर सुबह से ही यातायात कर्मचारी लग जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे कालपी रोड स्थित विशिष्ट मंडी स्थल पर ही जाएगी। इसे लेकर बाईपास स्थित गोविंदम होटल से लेकर आटा टोल प्लाजा तक रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गोविंदम होटल से लेकर आटा टोल प्लाजा तक एक ही लेन से वाहनों को निकाला जाएगा। मंडी की तरफ से केवल पास वाले वाहनों की ही जाने दिया जाएगा। बताया कि सुबह छह बजे से यातायात कर्मियों के साथ साथ अन्य जवानों को यातायात बाधित न हो इसके लिए लगाया गया है। किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी दी जाएगी। बताया कि किसी भी व्यक्ति को कट से भी नहीं निकलने दिया जाएगा।