फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला परिषद से अंदर नहीं जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के ठडेश्वरी मंदिर पर लगने वाले विशाल मेले व दंगल को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। साथ ही मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। मेला परिक्षेत्र में जाने के लिए लोगों को पैदल ही जाना पड़ेगा। सभी वाहनों पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल को लेकर ठडेश्वरी मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि मेले में करीब सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ पीएससी की टीम भी मेला परिक्षेत्र में लगाई गई है। कुछ पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में लगाया गया है। जो छींटाकशी करने वालों पर पूरी नजर रखेंगे। साथ ही ड्रोन से मेले में निगरानी करवाई जा रही है। सीओ ने बताया कि मेले में भीड़ को देखते हुए सोमवार की रात से कोंच बस स्टैंड से जेल रोड होकर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। रामकुंड तिराहा से कोंच स्टैंड की ओर जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
कानपुर की ओर से आने वाली सभी बसें इकलासपुरा से जालौन बाईपास चौराहा से मैकेनिक नगर तिराहा होते हुए कोंच स्टैंड पहुंचेंगी। कोंच स्टैंड से कानपुर की ओर जाने वाली सभी वाहन कोंच रोड मैकेनिक नगर तिराहा से जालौन बाईपास चौराहा होते हुए कानपुर की ओर जायेंगे। कालपी स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, मंशापूर्ण तिराहा, जिला परिषद की ओर से कोंच स्टैंड जेल रोड जाने वाले सभी वाहन जालौन बाईपास चौराहा से मैकेनिक नगर तिराहा होते हुए अपने स्थानों पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें