कोंच। दूध बांटने जा रहे दूधिये की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के दाड़ी गांव निवासी मनोहर पटेल (32) खेती किसानी के साथ दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार रात वह बाइक से कोंच कस्बे में दूध देने जा रहे थे। गांव व कस्बे के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी और उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनको एक बच्चा है। परिवार में वो ही कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी कल्पना पटेल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला