एट के पास सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : ORAI
एट। एट हाईवे पर झांसी-कानपुर हाईवे सोमई बाईपास के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गए। हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों युवकों के सिर में गहरी चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे सोमई बाईपास के पास कस्बे से शुक्रवार की देर शाम काम निपटा कर वैभव पुत्र अखिलेश मिश्रा एवं अपने चचेरे भाई साबू मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी गिरथान थाना एट घर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सिर में हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों युवकों के सिर में गहरी चोट आई हाईवे पर हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एट पुलिस ने तत्काल हाईवे की एंबुलेंस बुलाकर डाक्टर अफजल खान की देखरेख में दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।