फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। चालक के लाइसेंस से मिले पते पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

उरई-राठ मार्ग पर डकोर सीएचसी के पास शुक्रवार की सुबह तीन पहिया लोडर में केला और फल भरकर राठ की तरफ जा रहे लोडर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे लोडर चालक जालौन निवासी धीरज का 20 वर्षीय पुत्र सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने लोडर में मृत पड़े चालक को देखकर डकोर पुलिस को सूचना दी।
चालक के पास मिले लाइसेंस से उसका पता बालाजी मंदिर वाली गली हरीपुरा जालौन के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। टक्कर मारने वाला वाहन भाग गया है। पुलिस का कहना है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें