फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हारे बूथ को मजबूत करेगी भाजपा - संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा जिले में हारे बूथ को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएगी। यह बात बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि ने कही।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित बैठक में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथों का पुनर्गठन परिसीमन के आधार पर करना है, साथ ही सेक्टर की संरचना को भी मजबूत करना है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पगवाड़ा के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सिविल पार्टी द्वारा लगाया जाएगा।
इसी तरह 24 सितंबर को पीएम मोदी की मन की बात का कार्यक्रम प्रसारण हर बूथ पर होगा। उन्होंने कहा कि 26 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे भाजपा सभी बूथों पर मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, जगदीश तिवारी, नागेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, संतराम सेंगर, जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, अग्निवेश, मनोज पालीवाल, हरेंद्र विक्रम,रेखा वर्मा, मनोज यादव, शक्ति गहोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें