जालौन। बंगरा मार्ग पर स्थित शंभू धाम के पास सोमवार की सुबह स्टीयरिंग फेल होने से सब्जियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पिकअप के पलटते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में दोनों लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बाद में क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा किया गया। (संवाद)