जालौन। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलाईपुरा के होनहार बेटे वेद प्रकाश ने 2019 प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होकर जनपद का नाम रोशन किया है। वेद इससे पूर्व 2018 की पीसीएस परीक्षा में सफलता पा चुके हैं और उनका असिस्टेंट कॉन्जेर्वेटर ऑफ फारेस्ट (एसीएफ) के पद पर चयन हुए था।
वेद प्रकाश के दादा रामगोपाल भास्कर अध्यापक थे और पिता अवधेश सामान्य किसान हैं। मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं। वेद के तीन भाई हैं। छोटा भाई सिद्धार्थ बीटीसी कर रहा है। परिजनों के मुताबिक, वेद ने बीटेक इलाहाबाद से पूरा करने के बाद दिल्ली जाकर आगे की पढ़ाई की। वेद की सफलता की खबर मिलते ही पूरे अलाईपुरा गांव में खुशी का माहौल है।
माता-पिता ने बताया है कि बचपन से ही वेद पढ़ाई में काफी तेज है। उन्हें भरोसा था कि एक न एक दिन उनका बेटा जरूर कुछ बनेगा और आज वह दिन आ भी गया। वेद प्रकाश ने बताया है कि वह बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के पुस्तकों के गहन अध्यन से प्रेरणा लेता रहा है। नायाब तहसीलदार बनकर अब वह लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा।