फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वैन, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 21मृतक इंद्रसेन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिरसा कलार। बहन से मिलकर घर लौट रहे युवक की वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक में भरी मौरंग पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था।
विज्ञापन


हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे थाना सिरसा कलार क्षेत्र के भिटारी बंबा के पास हुआ। जखा निवासी इंद्रसेन चौहान (28) वैन से बहन बिट्टन देवी से मिलने दमरास गांव गए थे। वहां से लौटते समय उनकी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
इंद्रसेन बाहर रहकर ट्रक चलाते थे। उनकी पत्नी सपना ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही घर आए थे। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंद्रसेन अपने पीछे तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें