फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बूथों पर 783 को लगाए गए टीके

विज्ञापन
-टीकाकरण कराते मेडिकल कालेज के डाक्टर प्रशांत निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार को जिले में 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 19 बूथ बनाकर 783 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी रामपुरा, नदीगांव व नेत्र चिकित्सालय में दो-दो बूथ, जिला अस्पताल में चार, मेडिकल कालेज में तीन, माधौगढ़, पिंडारी, डकोर, जालौैन, कालपी, बाबई में एक एक बूथ बनाया गया था। इसमें कुल 1111 का टीकाकरण किया जाना था। इनमें 783 का टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी जगह टीकाकरण किया गया। कहीं कोई समस्या नहीं आई। शुक्रवार को कई लोगों को दूसरी डोज दी गई। डोज लगवाने के बाद लोग खुश नजर आए और किसी ने कोई शिकायत नहीं की। राजकीय मेडिकल कालेज के डाक्टर प्रशांत निरंजन का कहना है कि उन्होंने दूसरी डोज लगवाई है। न तो उन्होंने पहली बार दिक्कत हुई और न ही दूसरी बार कोई समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोज लगवाने के बाद अपने में प्रतिरोधी क्षमता महसूस कर रहे हैं। उधर डकोर कोतवाल अजय कुमार ने अपने स्टाफ के साथ कोरोना का टीकाकरण कराया। इसी तरह एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, आटा के दरोगा केवी यादव ने भी टीकाकरण कराया और कहा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें