फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और कोविड से लडने में कारगर है.सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। 45 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना के टीके लगाने के लिए सोमवार को द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। इसका शुभारंभ सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, कोंच अर्बन के चिकित्सा अधिकारी डॉ मंगलाचरण वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन

सांसद वर्मा भानुप्रताप वर्मा ने लोगों से अपील की कि बिना भय संकोच के सभी लोग कोविड-19 टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और कोरोना से लड़ने में कारगर है। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजक सौरव पुरवार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले पांच व्यक्तियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। श्यामबिहारी, पप्पू चौधरी, दीपक मिश्रा, मनीष, सुदीप सिंघल, राजू जरया एवं स्वास्थ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तमाम कवायदों के बावजूद 45 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण नहीं बढ़ रहा है, जबकि 18 से अधिक आयु के लोगों का स्लॉट फुल है। सोमवार को कोंच में वैक्सीनेशन के लिए दो जगह कैंप लगाए गए। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के सिर्फ 80 लोग टीका लगवाने आए, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के 89 लोग टीके लगवाने आए।
कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि एंटीजन की 117 जांचों में सभी निगेटिव पाए गए। 83 की आरटीपीसीआर भेजी गई है। उधर, नदीगांव स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया के मुताबिक 45 साल से अधिक आयु के 480 लोगों को वैक्सीन दी गई।
18 साल से अधिक आयु के सिर्फ 40 लोगों को टीके लगे। 153 एंटीजन जांचों में सभी निगेटिव आए। 137 की आरटीपीसीआर भेजी गई है। इधर बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने बताया कि 15 जून को तहसील सभागार में सुबह 11 बजे वैक्सीनेशन कैंप लगाकर अधिवक्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें