फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित रखा टीके का बाक्स, परिजनों से भी पूछताछ

विज्ञापन
सीएचसी कोंच में मंत्रणा करते विभागीय अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। सीएचसी में टीका लगने के बाद छह माह के बच्चे की मौत के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू की। सीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ से बात करने के साथ ही बच्चे के परिजनों से भी अधिकारी मिले। डिप्टी सीएमओ सत्य प्रकाश का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार हो चुका है। फिर उसी बॉक्स से अन्य बच्चों को भी टीके लगे और वे सभी स्वस्थ्य भी है। ऐसे में कुछ और बिंदुओं की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोंच आकर बच्चे के परिजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम के बारे मेें जानकारी जुटाई। टीम ने बच्चे को दी गई दवा और बॉक्स को फिलहाल सुरक्षित रख लिया है। वहीं परिजनों का आरोप हैं कि गलत टीका देने के कारण मासूम की मौत हुई है। एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश एवं डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि डॉ. रूपल कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला आदि कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें