उरई। गंज मुरादाबाद के गद्दीनशीं हुजूर फजलू मिया का उर्स शानो शौकत के साथ मनाया गया। कई जनपदों से आए मौलानाओं व हाफिजों ने तकरीर कर फातिहा पढ़ी। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।
नई बस्ती रसूलपुर में मंगलवार को आयोजित उर्स में गंज मुरादाबाद शरीफ के सज्जादानशीं मारुफ मियां ने कहा कि इश्क का अलग अंदाज होता है। हुजूर मौलाना बाबा ने हमें आपके बीच भेजा है। उन्होंने अपने मुरीदों के लिए दुआ की। उन्होंने बताया कि जालौन जनपद में फजलू मिया के सबसे ज्यादा मुरीद है। मौलाना कय्यूम खान ने बताया कि फजलू मिया अपने हर मुरीद के साथ है। उन्होंने हमेशा अमन का पैगाम दिया है।
हाफिज समीर ने नात पढ़ी। वहीं कई जनपदों से आए मौलानाओं व हाफिजों ने खिताब किया। उर्स फातिहा, कुल शरीफ के बाद लंगर हुआ। उर्स की निजामत अकरम रहमानी ने की। इस दौरान हाफिज रहीस, मौलाना मसूद, शाकिर, शहीद, मुख्तार हसन, इस्लाम, जब्बार खान, जाकिर, सुल्तान हाजी आदि मौजूद रहे।