फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना व किराया न मिलने पर किया हंगामा

विज्ञापन
डीडीओ व बीडीओ से खाना व किराया न मिलने की शिकायत करतीं समूह की महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
खाना व किराया न मिलने पर किया हंगामा
विज्ञापन

डीडीओ बोलीं, ग्रामीण आजीविका मिशन से मिल रहा महिलाओं को रोजगार
फोटो-14- महिलाओं से बात करती डीडीओ मिथलेश सचान
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से गांव-गांव में गठित समूहों से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। यह बात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित शिविर में डीडीओ मिथलेश सचान ने कही। उधर, शिविर समाप्त होने पर लंच पैकेट व किराया न मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया, जिन्हें समझाकर शांत कराया गया।
डीडीओ सचान ने शिविर में आधा दर्जन बैंक मैनेजरों के नदारत होने पर नाराजगी जताकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंनेे बताया कि शिविर में क्षेत्र के सभी बैंक मैनेजरों को आना था पर कालपी के आर्यावत व इंडियन बैंक, आटा की एसबीआई व आर्यावत और उसरगांव व परासन बैंक के मैनेजर नहीं आए, जिनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं 26 नए समूहों को बैंक से लिंकेज कर 38 समूहों की ग्रेडिंग हुई है। ब्लाक क्षेत्र में 1097 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इस मौके पर बीडीओ अतिरंजन सिंह, अजय कुमार ब्लाक मिशन प्रबंधक, बीडी विश्वकर्मा, सुनील कुमार, रूपसिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बैंक मैनेजर मौजूद रहे। ब्लाक कार्यालय सभागार में लगे शिविर में क्षेत्र से एक सैकड़ा समूह की महिलाएं आईं थीं। कैंप समाप्त होने पर लंच पैकेट व किराया न मिलने पर महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तब डीडीओ मिथलेश सचान व बीडीओ अतिरंजन सिंह ने समझा बुझाकर शांत कराया और व्यवस्था में लगे कर्मियों को फटकार लगाकर तत्काल लंच पैकेट व किराया उपलब्ध कराया। महिलाओं का आरोप था कि व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत
फोटो-20-स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वीकृति पत्र देते प्रबंधक।
उरई। सोमवार को कोंच ब्लाक कार्यालय में बीडीओ दीपक यादव के निर्देशन पर उपायुक्त स्वत: रोजगार अशोक गुप्ता की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा के प्रबंधक रोहित कुमार ने ग्राम घमूरी, औता, पचीपुरा की दस आवेदनों में 6 को ऋण की स्वीकृति प्रदान की। आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक वीपी सिंह ने ग्राम खैरी की पांच आवेदनों में दो को ऋण स्वीकृति दी। आर्यावर्त बैंक पिरौना व पहाड़पुरा के शाखा प्रबंधक वैभव खरे ने तीन समूहों को स्वीकृत पत्र दिए। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक रमाकांतने ने तीन, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष यादव ने भी दो आवेदन स्वीकृत किए। इस दौरान एडीओ विपिन गुप्ता, आराधना देवी, उमा, खुशबू पटेल, रेखा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें