फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर अधिवक्ताओं और लेखकारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उपनिबंधक अधिकारी के खिलाफ अधिवक्ता और लेखाकारों ने नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने आए लोगों के काम नहीं हुए और भीड़ लग गई। प्रदर्शनकारियों ने उपनिबंधक पर समय से काम न करने और हर रजिस्ट्री में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। जब लोग कार्यालय से अंदर गए तो निबंधक से उनकी नोकझोंक भी हुई। जानकारी पाकर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे और लोगों को समझाकर निबंधक से बात की।
शहर के जेल रोड स्थित उपनिबंधक कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं और लेखाकारों ने उप निबंधक कल्पना अवस्थी पर समय से कार्यालय में न बैठने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि उपनिबंधक कभी समय से कार्यालय नहीं पहुंचती हैं, जिस कारण कार्यालय में रजिस्ट्री 12 बजे के बाद होती है, जबकि रजिस्ट्री का समय 10 बजे से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करवाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं व लेखाकारों को समझाकर उपनिबंधक से बात की। उपनिबंधक का कहना था कि आरोप निराधार हैं। ऐसी कोई समस्या नहीं की जाती है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि लेखाकारों व अधिवक्ताओं की जो मांगे थीं, उनका निस्तारण करवाया गया है। इस दौरान महेंद्र राजपूत, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाल, विनोद, पंकज श्रीवास्तव, अवधेश दीक्षित, अतुल व हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें