फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओटीएस योजना में अब 16 जनवरी तक का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 16 जनवरी तक बढ़ाई गई है। अभी जिन लोगों ने इस योजना का लाभ नहीं लिया है, वह अब इस योजना में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बकायेदारों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर ओटीएस योजना चलाई जा रही है। पहले इस योजना का लाभ 31 दिसंबर तक मिलना था, लेकिन अब इस योजना को 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत 24 हजार 116 बकायेदारों को छूट दी जानी थी। जिसमें से अभी तक 3,575 उपभोक्तओं ने इस योजना में पंजीकरण कराकर छूट का लाभ उठाया है। शेष उपभोक्ता भी अपना पंजीकरण कराकर छूट का लाभ ले सकते हैं।
योजना से सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि कॉमर्शियल व निजी नलकूप लगाए हुए उपभोक्ताओं को भी छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना में एकमुश्त धनराशि जमा कर अथवा किस्तों के माध्सम से भी बकाया धनराशि को जमा कराया जा सकता है। बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत एक किलोवाट तक के उपभोक्ता सरचार्ज में 80 फीसदी छूट का लाभ ले सकते हैं। एक किलोवाट से अधिक व तीन किलोवाट से कम के उपभोक्ता 70 फीसदी छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें