रामपुरा। आंधी से शनिवार शाम बबूल का पेड़ वृद्ध के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंगदेला मड़ैया गांव निवासी मातादीन (65) शनिवार की शाम घर के बाहर दरवाजे पर खड़़ा था। इसी दौरान आंधी के कारण बाहर खड़ा बबूल का पेड़ उखड़कर मातादीन के सिर पर आ गिरा। जिससे वह घायल हो गया। चिल्लाने पर उसका पुत्र दिलीप कुमार मौके पर पहुंचा और दूसरे ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटाया। इसके बाद पिता के वह इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान देर रात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।