एट। थाना क्षेत्र के सेई मोजे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने देर रात तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर गहरा गड्ढा कर दिया गया। यही नहीं मंदिर के गुंबद को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर उस समय हुई जब किसान मनीराम पांचाल खेतों में फसल देखने पहुंचे। खेत में स्थित पाखर के नीचे बने भगवान शंकर के मंदिर को क्षतिग्रस्त देखकर वे सन्न रह गए। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मनीराम पांचाल ने बताया कि यह मंदिर करीब 100 साल पुराना है और इसके पास ही एक पुराना कुआं भी है। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले भी कुछ अराजकतत्वों ने कुएं के पास खोदाई की थी।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडे ने मंदिर क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।