फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर आपे पलटी, दो सवारियां घायल

Wed, 18 Oct 2017 11:49 PM IST
jalaun
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कदौरा।कस्बे के बस स्टैंड पर सवारियों से भरी एक आपे अनियंत्रित होकर पलट गई। आपे में सात सवारियां बैठी हुई थी। बस स्टैंड से निकलते ही अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो सवारियां घायल हो गई। इसमें एक ही हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा कदौरा के बस स्टैंड से एक आपे सवारियां बैठाकर बबीना की तरफ जा रही थी। बस स्टैंड से चंद कदम निकलते ही आपे अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक उसे काबू में कर पाता, इससे पहले आपे सड़क पर पलट गई। आपे में करीब सात सवारियां बैठी हुई थी। आपे पलटते ही वहां हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोग दौड़ कर आए। उन्होंने किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला और आपे को सीधा किया। आपे में बैठी सवारियों में दिलीप सिंह निवासी अलीपुर व विनोद कुमार घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर चिकित्सक ने विनोद की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आपे को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें