फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तनाव में आकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। मानसिक तनाव में आकर युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर मंगलवार की रात करीब 8 बजे अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसको फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। बदहवास परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव निवासी वीरसिंह अहिरवार के 21 वर्षीय पुत्र उत्तम ने मंगलवार को घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था। लेकिन वहां से लौटने के बाद वह पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में चल रहा था। घरवालों के पूछने पर किसी को वजह नहीं बताई और मंगलवार को अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें