फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दंपती के साथ मारपीट में तीन भाइयों को तीन-तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। प्लाट में गेट लगाने के विवाद में दंपती के साथ मारपीट में तीन सगे भाइयों को अदालत ने तीन-तीन साल कैद और 13-13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला चार साल पुराना है। जो एससीएसी कोर्ट में चल रहा था। घटना कदौरा थाना क्षेत्र में घटी थी।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक शासकीय अधिवक्ता रणकेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कदौरा थाना क्षेत्र के मंगराया निवासी संगीता खटीक ने कदौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसका प्लाट गांव के ही पप्पू दुबे के मकान के सामने सड़क के उस पार है। एक फरवरी 2019 को वह पति के साथ प्लाट में गेट लगा रही थी।
विज्ञापन

तभी पप्पू अपने भाई लालू दुबे और सोनू दुबे के साथ आए और गेट लगाने से मना करने लगे। विरोध करने पर तीनों भाई संगीता और उसके पति रणवीर सोनकर को पकड़कर ले गए और कमरे में बंद कर मारपीट की। शोरगुल सुनकर लोगों के आ जाने पर धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज एससीएसटी कोर्ट शिवकुमार की अदालत में चल रही थी। मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने और गवाहों के बयान के बाद पप्पू दुबे, लालू दुबे और सोनू दुबे पुत्रगण द्वारिका दुबे को तीन तीन साल की कैद और 13-13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें