फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पलटी, तीन मजदूर घायल

Sat, 04 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबे मजदूरों को निकालते लोग।  - फोटो : पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबे मजदूरों को निकालते लोग।
विज्ञापन
कालपी/आटा। रेलवे का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बोकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठे तीन मजदूर सामान के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दस बजे उसरगांव से जोल्हूपुर रेलवे का सामान लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर हाईवे स्थित हरकूपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठे मजदूर कालपी निवासी भगवानदीन (50), छौंक निवासी आकाश (25) व कालपी निवासी सर्वेश (26) सामान के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें