फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छेड़खानी में दो को एक-एक साल की कैद

Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। करीब 24 साल पहले खेत पर काम कर रही महिला से छेड़खानी के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दो दोषियों को एक-एक साल की सजा सुनाई। रेंढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दो जुलाई 2001 को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी सास के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव के ही विजय व मुन्नेश ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें न्यायाधीश मोहित निर्वाल ने विजय व मुनेश को दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई। परवीक्षा का लाभ देते हुए दो निजी बंधपत्र पर मुचलका देकर रिहा कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें