फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेल्डिंग की दुकान में घुसी बेकाबू कार, हादसा बचा

Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
बेल्डिंग की दुकान में कार के घुसने से टूटा सामान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कार अनियंत्रित होकर बेल्डिंग की दुकान में घुस गई। इससे दुकान में रखा सामान टूट गया। जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रात का समय होने से दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में सड़क किनारे कल्लू राजपूत की बेल्डिंग की दुकान है। सोमवार रात कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। गनीमत रही कि रात का समय होने से मौके पर कोई नही था। जिससे कोई जन हानि नही हुई। दुकानदार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में उरई निवासी विशाल की कार उसकी दुकान में घुस गई थी। इससे दुकान में रखा सारा सामान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल शशिकांत चौहान ने बताया कि कार सवार मौके से भाग गया। कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें