फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल से बाइक हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट(जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर साथ में बैठी 40 वर्षीय भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। भतीजी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक, क्लीनर गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की भी स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। फिलहाल फरार चालक, क्लीनर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एट के पिंडारी गांव निवासी बृजेश (30) पुत्र रामसेवक बाइक से अपने चाचा मनीराम (75) पुत्र हर प्रसाद व बहन शीला (40) पत्नी मंगलसिंह को लेकर बहन की खरुसा स्थित ससुराल से लेकर वापस अपने गांव पिंडारी लौट रहा था। अभी बृजेश की बाइक झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित मधुरम रेस्टोरेंट के पास पहुंची ही थी कि सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोर की टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते ट्रक का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर बृजेश व मनीराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शीला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बृजेश मजदूरी कर परिवार चलाता था। घर पर उसके पिता और पत्नी राखी व दो बच्चे निखिल (8) व नैंसी(7) है। जबकि चाचा मनीराम ने शादी ही नहीं की थी और वे भी भतीजे बृजेश के साथ ही रहते थे। बृजेश की बहन शीला का ससुराल में कुछ विवाद हो गया था। जिस पर ही वह चाचा के साथ उसे लेने खरुसा उसकी ससुराल गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक, क्लीनर की तलाश की जा रही है। ट्रक में माल भी लदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें