फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जमीन के विवाद में मामा-भांजे में मारपीट, तमंचा ताना

Sat, 12 Oct 2024 03:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जमीन के विवाद में सारंगपुर मंदिर में जवारे चढ़ाने गए भांजे के साथ मामा ने मारपीट की। इसके बाद मामा ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त कर दी। एक पक्ष पर तमंचा दिखाने का भी आरोप है। सूचना पर एएसपी व सीओ समेत कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लहचूरा गांव निवासी मां सावित्री देवी का सारंगपुर में मायका है। शुक्रवार को सावित्री देवी अपने बेटे ओमनारायण उर्फ धांसू के साथ कार से जवारे चढ़ाने सारंगपुर गई थीं। ओमप्रकाश का अपने मामा नारायण दास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जब मां-बेटे गांव के अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर पानी की टंकी के पास माता के मंदिर पर जवारे चढ़ाने पहुंचे तो वहां नारायण दास भी पहुंच गए।
बताते हैं कि माता के मंदिर का निर्माण नारायणदास ने कराया था। जब ओमप्रकाश और उनकी मां मंदिर पर जवारे चढ़ाने पहुंचे नारायणदास ने उन्हें जवारे चढ़ाने से मना किया और किसी अन्य मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए कहा। इसी बात पर मामा-भाजे में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान दौड़कर नारायणदास अपना ट्रैक्टर लेकर आए और ओमनारायण की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सावित्री देवी व ओमनारायण उर्फ धांसू का आरोप है कि विवाद के दौरान नारायणदास ने तमंचा भी दिखाया। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट की जानकारी ग्रामीणों ने यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल वीरेंद्र पटेल मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ ही देर बाद एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही नारायणदास को कोतवाली भेजा है। घटना को लेकर सीओ शैंलेंद्र बाजपेई ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला है। इसी को लेकर दो पक्षों के बीच गालीगलौज व मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें