फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल

Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बाइक से बंगरा शादी की फोटो खींचने जा रहे फोटोग्राफर की बाइक में सामने से आ रहे तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने हदरुख गांव के पास टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दोनाें युवक हेलमेट नहीं पहने थे। लिहाजा उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने घायलाें को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना के गांव तिजौरा निवासी संदीप कुमार (22) अपने साथी विष्णु (18) के साथ शादियाें में फोटोग्राफर का काम करते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे वह माधौगढ़ थाना के गांव बंगरा में आयोजित शादी समारोह की फोटो खींचने जा रहे थे। रात करीब साढे़ आठ बजे जब उनकी बाइक औरैया-जालौन रोड स्थित हदरुख गांव पहुंची तभी सामने से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनाें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने घायलाें को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां संदीप की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें