फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर की छत से गिरे दो युवक, एक की मौत

Sun, 23 Jul 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंदिर की छत पर टिनशेड लगाने का काम कर रहे दो युवक नीचे गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेंढर थाना क्षेत्र के कमसेरा गांव निवासी मनोज (20) शुक्रवार को गांव के ही साथी प्रदुम के साथ मंदिर की छत पर टिन शेड लगाने का कार्य कर रहा था। तभी वह अचानक नीचे गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटा था। वह टिनशेेेेड लगाने का कार्य करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से पिता रामशरण का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें