फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाजार गई महिला से दो युवकों ने की टप्पेबाजी

Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बाजार गई महिला को रोककर दो टप्पेबाजों ने उसकी जंजीर, टॉप्स व पर्स पार कर दिया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाजों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुर निवासी प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह टरननगंज मुख्य बाजार में वह घर का सामान लेने गई थी। जहां उसके पास दो अज्ञात युवक आए और कहने लगे कि आप बहुत परेशान रहती हो। हम सभी परेशानियों का समाधान करा देंगे। इसके बाद युवकों ने टॉप्स व गले की जंजीर ले ली और उसका पर्स लेकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर लेकर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि जल्द ही टप्पेबाजों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें