फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस संग दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
उरई कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर युवकों को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सतीश कुमार के निर्देश में जिले में चलाए जा रहे संदिग्धों की धर पकड़ में कोतवाली के एसआई योगेश पाठक को मुखबिर से सूचना मिली एक संदिग्ध व्यक्ति शहर के मोनी मंदिर के पास घूम रहा है। सूचना पर पहुंचे एसआई ने युवक को पकड़ लिया और तलाशी में एक 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आनंद सागर उर्फ सागर पुत्र सुरेशकुमार निवासी चंद्रनगर उरई बताया।
वहीं शहर के जिला परिषद मोहल्ला लहारिया पुरवा के पास शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पहुंचे एसआई साबिर अली, हेड कांस्टेबल संत किशोर के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवेंद्र यादव उर्फ प्रिंस पुत्र जगतराम यादव निवसी खिरिया सेंदरी मध्यप्रदेश व हाल पता मोहल्ला लहारियापुरवा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें