फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भारत भ्रमण पर निकले दो युवा विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
फोटो-21-भारत भ्रमण पर निकलने वाले युवाओं को रवाना करते विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उरई। ग्राम अजनारी से शनिवार को दो युवक भारत यात्रा पर रवाना हुए। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और राकेश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजनारी से ग्राम जखा निवासी सोनू कुशवाहा व पंकज कुशवाहा भारत भ्रमण पर निकले हैं। इन्हें यात्रा के लिए दो साइकिलें और आवश्यक सामग्री प्रधान साधना कुशवाहा व राकेश कुशवाहा ने मुहैया कराई है।
युवक लगभग दो वर्ष तक चलने वाली इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं की जानकारी जुटाएंगे। विधायक ने युवाओं को माला पहनाकर यात्रा की सफलता की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सुरजीत कुशवाहा ने किया। यहां पर अर्चना कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा, नीरज, राजपाल, रामदास कुशवाहा, मनीष, आशुतोष, नितिन, अंकित प्रजापति, कृष्ण कुमार, परशुराम, रामसनेही, सादिक, मनोज कुशवाहा, लवकुश सेंगर, किशना यादव, जितेंद्र, श्यामू माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें