उरई। मानसिक रुप से परेशान दो महिलाओं नेे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी पवन गुप्ता की पत्नी पत्नी रीमा (36) ने शुक्रवार को घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने जब महिला को लटकता हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रीमा कई महीनों से मानसिक रुप से परेशान रहती थी। पूछने पर भी कारण नहीं बताती थी। उसका मायका सुढ़ार थाना जालौन में है, लेकिन इन दिनों उसके मायके के लोग अंकलेश्वर गुजरात में रहते हैं।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा निवासी कमला (55) पत्नी स्व. श्रीकृष्ण ने शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में घर के कमरे में लगे दरवाजे की चौखट में साड़ी से फांसी लगा ली। सुबह उसका छोटा पुत्र मनोज सोकर उठा तो मां को फांसी पर लटकता देखकर रोने लगा। जिससे घर के लोग भी जाग गए और पास पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।