फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। गांव स्थित ससुराल में बुधवार को महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, महिला के मायके मुसमरिया से पहुंचे पिता गंभीर सिंह ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी खीलू देवी (25) ने घर में संदिग्ध हालात में डीजल डालकर आग लगा ली।
चीखपुकार सुन आसपास मौजूद परिजनों ने आग का गोला बनी महिला की आग बुझाई, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने बताया कि खीलू के पति की तीन वर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी थी।
एक बेटा कृष्णा है, जिसके सिर से माता पिता का साया उठने से लालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। खेतीबाड़ी से अपना भरण पोषण करती थी। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के अभेदेपुर गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमित सिंह की 27 वर्षीय पत्नी गीतादेवी का शव बुधवार को घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं, मृतका महेवा निवासी पिता वीर सिंह ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पति अमित दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दो बेटे हैं। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश का कहना है कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें