फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी ट्रेनों की चाल, नौ घंटे देरी से आ रही ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर गुरुवार को ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही। झांसी से कानपुर जाने वाली ट्रेन नौ घंटे से अधिक देरी से आई। इसके चलते कानपुर लखनऊ सीतापुर गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें, कि पिछले महीने की 28 तारीख से लखनऊ के मानक नगर स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेनों को रूट डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। इसी के चलते गुरुवार को मुंबई से सीतापुर जाने वाली मुंबई सीतापुर एक्सप्रेस 12107 करीब 9 घंटा 30 मिनट देरी आई।
पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस सात घंटे, गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस 12511 करीब पांच घंटे, गोरखपुर से पनवेल 15065 साढ़े तीन घंटे, बरौनी से ग्वालियर ट्रेन नंबर 11124 बरौनी मेल भी साढ़े तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 20104 संत कबीरनगर एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ से पुणे ट्रेन नंबर 11408, लखनऊ से चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 16094 दो घंटे और प्रतापगढ़ से मुंबई 12174 उद्योगनगरी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट देरी से आई।
झांसी भोपाल भुसावल से मुंबई जाने वाली यात्रियों को स्टेशन पर बैठे रहना पड़ा। बड़ागांव निवासी पीर मोहम्मद का कहना है कि वह है सीतापुर में अध्यापक हैं। उन्हें मुंबई सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन से सीतापुर जाना था, लेकिन ट्रेन नौ घंटे से देरी से चलने के कारण लखनऊ तक बस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनें देरी से आ रही है। जल्द सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें