फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवासीय विद्यालय के लिए नौ छात्र-छात्राओं का चयन

Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि झांसी मंडल के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम धौर्रा (ललितपुर) में कक्षा छह के लिए नौ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रवेश के लिए 80 अभ्यर्थियों जिनमें 40 बालक और 40 बालिकाओं के चयन के लिए मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा 10 जून को आयोजित की गई थी। जिसमें मंडल के तीन जनपद झांसी, ललितपुर एवं जालौन के कुल 227 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
इसमें जालौन से भी 35 परीक्षार्थियों ने आवेदन भरा था और 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 34 में से नौ छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। उनका कहना है कि सफल छात्र-छात्राओं की सूची कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें