फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनें रही निरस्त, कई देरी से आई, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे के कारण यात्री परेशान रहे। सोमवार को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) व कोलकाता से झांसी जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197) निरस्त रही। इसके अलावा आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 44 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस (22533) 2 घंटे 32 मिनट लेट रही। झांसी से लखनऊ जाने वाली मेमो झांसी–लखनऊ पैसेंजर ट्रेन (64701) को भी एक घंटे की देरी हुई। यात्रियों को इन ट्रेनों की निरस्त और देरी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें