फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वर्षों से टूटी पड़ी पैराफिट वॉल की कराई गई मरम्मत

विज्ञापन
फोटो-18-टूटी पड़ी पैराफिट बॉल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कई वर्षों से ग्राम सामी के नहर पुल की पैराफिट वॉल टूटी पड़ी थी जो हादसों को दावत दी रहा था। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हुए थे लेकिन खबरों के बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लेकर टूटी पैराफिट वॉल की मरम्मत करा दी है।
विज्ञापन

ग्राम सामी नहर पुल पर एक साइड की आधी पैराफिट वॉल कई सालों से टूटी पड़ी थी। पुल पर लोगों की दिन-रात आवाजाही बनी रहती है और पुल पर पैराफिट वॉल नहीं होने से हादसों का डर सताता रहता था। कई बार ग्रामीणों ने समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। अभी तीन दिन पूर्व बसपा के नगर अध्यक्ष पालिका सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने जोर-शोर से इस समस्या को उठाते हुए एसडीएम के यहां शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद आनन-फानन में टूटी पड़ी पैराफिट वॉल का निर्माण कराया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें