फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, कई देर से पहुंचीं

Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे के कारण रेलवे ने शनिवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस नंबर 20104 डेढ़ घंटे, झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 64607 भी डेढ़ घंटे देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची। यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15024 भी डेढ़ घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किया जा रहा है। कोहरे में चालक अपने विवेक के अनुसार निर्धारित गति से चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें