फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनें रद, कई ट्रेनों की कोहरे ने बिगाड़ी चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सर्दी और कोहरे के कारण सोमवार को दो ट्रेनें निरस्त रही। कोलकाता से झांसी जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस व ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल सोमवार को संचालित नहीं हुई। झांसी कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों की चाल पर मौसम का असर रहा। कई ट्रेनें तीन घंटे अधिक देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी। हुई।
विज्ञापन

बता दें कि इन दोनों सर्दी के चलते ट्रेन कई घंटे देरी से आ रही है। जिसमें बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल दो घंटा, मुंबई सुल्तानपुर एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटा, कामाख्या से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस सवा दो घंटा, इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस तीन घंटा 18 मिनट, झांसी कानपुर मेमू भी डेढ़ घंटा देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों की चाल में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें