फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महाविद्यालय के बाहर अराजकतत्वों ने दो छात्रों को पीटा

विज्ञापन
फोटो 39 सीएचसी में इलाज कराते छात्र। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोंच। शिक्षा के मंदिर के बाहर बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परीक्षा देकर निकले दो छात्रों पर अराजकतत्वों ने सरेआम हमला बोल दिया। 10 से 12 युवकों ने दोनों को घेरकर बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई और लोग सहम गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अभिजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अनुज के साथ बुधवार को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने आया था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही दोनों परीक्षा देकर बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक बेल्ट निकालकर हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए अभिजीत पास के एक मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन आरोपी उसे खींचकर बाहर ले आए और बेरहमी से पीटते रहे। बीच-बचाव करने आए उसके साथी अनुज को भी नहीं बख्शा गया और उसकी भी जमकर पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

हमले में अभिजीत के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के डर से कोई खुलकर सामने नहीं आ सका।
पीड़ित ने कोंच कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें