फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिस्टल, तमंचे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्लेटफार्म नंबर एक के पास से शुक्रवार को जीआरपी ने अंतरराज्यीय दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पिस्टल और तमंचा बरामद किया है। तस्करों ने खरगौन से तमंचा खरीदा था, जिसे कानपुर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष नाागेंद्र सरोज ने बताया कि जीआरपी की टीम व अनुभागीय स्वाट टीम 14 अगस्त की शाम प्लेटफार्म नंबर एक पर झांसी की तरफ के सिग्नल के पास गश्त कर रही थी। इसी सिग्नल के दाई तरफ बने चबूतरे पर दो तस्कर गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्टल व तमंचा बरामद किया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मध्यप्रदेश के दतिया जिला के ग्राम चिरुला निवासी हरिकिशोर दुबे उर्फ शिवम (19) और रामनगर निवासी आशीष मिश्रा (22) बताए हैं। उन्होंने बताया कि पिस्टल व तमंचा खरगौन, मध्यप्रदेश से खरीदा है।
विज्ञापन

पिस्टल दस-दस हजार रुपये में खरीदी है। तमंचा पांच हजार रुपये में खरीदा है। वह इन्हें बेचने कानपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि खरगौन से तमंचा खरीदने के बाद झांसी तक बस से आए थे। झांसी स्टेशन पर चेकिंग के कारण वह झांसी से उरई तक बस से आए हैं और अब उरई स्टेशन से कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रात में ट्रेन पकड़कर कानपुर जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें