फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिरों में सो रहे दो साधुओं की मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। अलग अलग मंदिरों में सो रहे दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने उन्हें बिस्तरों में मृत पाया। इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का अनुमान है कि सर्दी लगने से भी उनकी मौत हो सकती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उनकी स्वभाविक मौत हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूदपुरा स्थित नरसिंह टीला मंदिर में साधु फक्कड़ बाबा (72) बिस्तर पर मृत मिले। सुबह लोगों ने उन्हें बिस्तर पर मृत पड़ा देख उसरगांव में रह रहे परिजनों को जानकारी दी। वहीं कस्बे के मोहल्ला कागजीपुरा में शिवमंदिर में रह रहे साधु मुन्ना बाबा (70) शनिवार सुबह मंदिर के बरामदे में मृत मिले। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जबकि लोगों का अनुमान है कि ठंड लगने से साधुओं की मौत हो गई है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि साधुओं की मौत स्वभाविक हुई है, वह बुजुर्ग थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें