फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 03:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को घायल कर पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से शहर में कई स्थानों पर हुईं चोरियों के जेवर-नकदी, तमंचा कारतूस, कार आदि बरामद की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि शहर व माधौगढ़ में हुई कई चोरियों के बाद पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में लगी थीं। गुरुवार शाम एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली उरई पुलिस ने जालौन रोड स्थित आईटीआई के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार सवार बदमाशों को टीम ने जब रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। टीम ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों में मध्य प्रदेश के गुना जिले के थाना कुंभराज क्षेत्र के महुआ वाला डेरा निवासी अनिल कंजड़, फूटा तालाब भामावत कुंभराज निवासी रामकृष्ण गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने महुआवाला डेरा निवासी शौकत कंजड़, ब्रजेश बिजौरी, वीरयायी कुंभराज निवासी रामकृष्ण भार्गव को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उक्त लोगों के पास से चार देशी तमंचे 315 बोर, कारतूस, एक लाख 19 हजार पांच सौ रुपये, दो सोने की अंगूठियां, 12 जोड़ी पायल, 28 जोड़ी बिछिया, चार सिक्के, एक प्लेट कटोरी ग्लास, कमर पेटी, सरस्वती गणेश की चांदी की मूर्ति व एक अर्टिका कार बरामद हुई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए अनिल कंजड़ पर मध्य प्रदेश के गुना जिले के विभिन्न थानों, उरई कोतवाली व जिले के अन्य थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, रामकृष्ण पर कुंभराज व जिले में सात मामले दर्ज हैं। इसी तरह शौकत कंजड़ पर कुंभराज व जिले के कई थानों में आठ मामले दर्ज हैं। ब्रजेश कंजड़ व रामकृष्ण भार्गव पर भी विभिन्न थानों में छह-छह मामले दर्ज हैं। उनका और भी आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम को डीआईजी झांसी की तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

इन वारदातो का हुआ खुलासा
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह सेंगर के घर से 25 मार्च को चोरी हुई थी। लहारियापुरवा निवासी पंकज कुमार सोनी के घर से 11 मई को चोरी हुई थी। बड़ागांव निवासी अनुज पटेल व शारदा प्रसाद के घरों से 27 मई को चोरी हुई थी। वहीं, माधौगढ़ थाना क्षेत्र के नुनायचा गांव निवासी सर्वेश कुमार यादव के घर 13 फरवरी व मोहल्ला परिहार वार्ड सात निवासी सुनीता सिंह सेंगर के घर से चोरी हुई थी। पुलिस ने सभी चोरियों का माल बरामद कर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें