फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Sun, 12 Mar 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन में उरई-कोंच रोड पर कोतवाली क्षेत्र के बरौदा मोड़ पर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के बेहट निवासी शंकर(20) और वीरू(48) बाइक पर सवार होकर रविवार शाम उरई में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। कोंच कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुर निवासी विमलेश(24) और रूपेश राजपूत(22) बाइक से उरई से लौटकर गांव कौशलपुर जा रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे दोनों बाइकें कोंच-उरई रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरोदा मोड़ पर आमने-सामने टकरा गईं।

इससे बाइक चालक वीरू और विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि मरने वाले दोनों युवक बाइक चला रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि वीरू सोने-चांदी के आभूषणों का काम करता था। विमलेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए व परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें