फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुष्कर्म के आरोप में निवर्तमान सभासद पुत्र गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने निवर्तमान सभासद के पुत्र के खिलाफ 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को एक सप्ताह पूर्व निवर्तमान सभासद का पुत्र सुमित लेकर चला गया था। तभी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। पर पुलिस ने तब मुकदमा दर्ज नहीं किया था। रविवार सुबह पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। सुमित की मम्मी निर्वतमान सभासद हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को आलमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें