फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, एक घायल

Wed, 06 Feb 2019 12:08 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लिड़ऊपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ मोनू (26) मंगलवार सुबह 10 बजे अपने ट्रैक्टर से खेतों में रखे कुम्हड़े भरने मजदूर ज्ञान सिंह उर्फ गब्बर (42) पुत्र रामप्रकाश निवासी नैनापुर कुठौंद, महेश पुत्र गंगाराम (38) निवासी नैनापुर को लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे देवेंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र स्व. कुंवर सेंगर व मजदूर ज्ञान सिंह उर्फ गब्बर व महेश दब गए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुुंचे थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को

विज्ञापन


निकलवाकर सीएचसी रामपुरा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने ट्रैक्टर चालक देवेंद्र सिंह उर्फ मोनू, ज्ञान सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जबकि घायल महेश का सीएचसी रामपुरा में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घायल महेश ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर पलटते समय वह उछलकर दूर पड़ा था। जिससे वह घायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें