अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइकसवार युवक समेत दो लोगों
की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से हुए हादसे के मामले में युवक ने हेलमेट
नहीं लगाया था। इससे उसकी जान चली गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना में जालौन कोतवाली
क्षेत्र के गांव दमा निवासी कौशल किशोर (20) पुत्र रामशंकर मंगलवार की रात
उरई स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर
रात करीब दस बजे वह वापस अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब उसकी बाइक जालौन
रोड स्थित कुकरगांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार
ट्रक ने
टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे
राहगीराें ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो
अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के
बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि
परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई
की जा रही है।
दूसरी घटना में पौत्र की विदा करवाकर ट्रैक्टर ट्राली पर
बैठकर गांव लौट रहे वृद्ध बगल से हरी मटर के बोरे लादकर निकले ट्रैक्टर में
उलझकर सड़क पर गिर गया और ट्राली का पहिया ऊपर से निकलने से उसकी मौत हो
गई। काेंच
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदेवरा निवासी प्रभूदयाल अपने पौत्र की
बहू की विदा करवाने के लिए ट्रैक्टर टाली से एट थाना
क्षेत्र के गांव सोमई
गया था। रात करीब नौ बजे पौत्र व पौत्र वधू कार से घर निकल गए। प्रभूदयाल
जिस ट्रैैक्टर ट्राली में सामान लदा था उसमें बैठ गया। रास्ते में बगल से
हरी मटर के बोरे लादकर निकले ट्रैक्टर ट्र्राली में दहेज का सामान
उलझ गया।
इससे सामान के ऊपर बैठे प्रभूदयाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरापी
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।